Mechanical Low Back Pain
लेखक / Author: Devrati Clinic Editorial Team
प्रकाशित / Published:
यह लेख सामान्य patient education के लिए है। अपने लक्षणों के लिए उचित medical assessment लें।
घर पर किए जाने वाले सरल व्यायाम और जरूरी सावधानियाँ
Low back pain बहुत common समस्या है। अधिकतर लोगों में यह किसी गंभीर neurological disease के कारण नहीं होता, बल्कि muscles, ligaments, joints, posture, inactivity या overuse से जुड़ा होता है। इसे अक्सर mechanical low back pain कहा जाता है।
अच्छी बात यह है कि ऐसे कई लोगों में सही activity, posture awareness और नियमित exercise से काफी लाभ हो सकता है।
Mechanical low back pain क्या होता है?
Mechanical low back pain वह कमर दर्द है जो आमतौर पर शरीर की movement से जुड़ा होता है, लंबे समय बैठने, झुकने, उठाने या गलत strain के बाद बढ़ सकता है, और आराम, posture change या gradual exercise से बेहतर हो सकता है।
यह pain आमतौर पर lower back तक सीमित होता है, हालांकि कुछ लोगों में हल्का pain hips या thighs तक भी जा सकता है।
क्या हर back pain में scan की जरूरत होती है?
नहीं। हर low back pain में MRI या X-ray की जरूरत नहीं होती। बहुत से patients में history और examination के आधार पर conservative treatment शुरू किया जा सकता है।
केवल pain लंबे समय तक रहने या exercise से जल्दी improvement न होने के कारण MRI जरूरी नहीं हो जाती। Clinical assessment में serious cause की आशंका हो, या scan का result treatment बदलने की संभावना रखता हो, तभी imaging पर विचार किया जाता है।
किन लोगों को Exercise से लाभ हो सकता है?
Exercises विशेष रूप से उन patients में useful हो सकती हैं जिनमें mechanical low back pain, stiffness, लंबे समय बैठने से pain, back muscles की weakness/deconditioning, या daily activity से confidence कम हो गया हो।
लेकिन हर exercise हर patient के लिए सही नहीं होती। Severe pain, nerve pain या red-flag symptoms में पहले medical assessment जरूरी है।
Exercise करते समय क्या ध्यान रखें?
Movements धीरे-धीरे करें। Pain-free या comfortable range में करें। हल्का stretch या muscle effort ठीक है, लेकिन sharp pain या symptoms worsening नहीं होना चाहिए। शुरुआत कम repetition से करें। Regularity intensity से ज्यादा important है।
Start low, go slow, stay regular.
Suggested exercises for mechanical low back pain
नीचे दिए गए exercises उसी handout structure के अनुरूप हैं जो clinic infographic में रखा गया है।
1. Pelvic Tilt
पीठ के बल लेटें, घुटने मोड़ें, पेट की muscles को हल्का tighten करें और lower back को surface की ओर gently flatten करें। लगभग 5 seconds hold करें और relax करें।
Repetition: लगभग 10 बार।
2. Cat-Camel
Hands और knees पर आएँ। धीरे-धीरे back को ऊपर गोल करें, फिर नीचे ले जाएँ और chest थोड़ा खोलें। Movement smooth रखें और झटके से न करें।
Repetition: 8–10 बार।
3. Glute Bridge
पीठ के बल लेटें, घुटने मोड़ें और hips को धीरे-धीरे ऊपर उठाएँ। Shoulders और feet surface पर रहें। कुछ seconds hold करके धीरे नीचे आएँ।
Repetition: 8–10 बार।
4. Bird Dog
Hands and knees position में एक arm आगे और opposite leg पीछे सीधी करें। Back stable रखें। Starting position पर लौटें और दूसरी side repeat करें।
Repetition: प्रत्येक ओर 5–8 बार।
5. Hamstring Stretch
पीठ के बल लेटकर एक पैर ऊपर उठाएँ और towel/belt से gentle stretch दें। पीछे thigh में हल्का stretch महसूस होना चाहिए।
Hold: 20–30 seconds. Repeat: प्रत्येक side 2–3 बार।
6. Walking
आरामदायक गति से 10–15 मिनट से शुरुआत करें और धीरे-धीरे duration बढ़ाएँ। Supportive footwear पहनें और comfortable posture रखें।
किन चीजों से बचें?
Complete bed rest, एक ही posture में बहुत देर रहना, pain के डर से movement पूरी तरह बंद करना, अचानक heavy exercise शुरू करना, और internet से random exercises बिना समझे करना avoid करें।
Perfect posture से ज्यादा जरूरी posture variation और regular movement है।
कब Exercise रोकें?
Exercise बंद करें और medical review लें यदि pain अचानक बहुत बढ़ जाए, leg में shooting pain काफी बढ़े, numbness/tingling बढ़े, नई weakness आए, walking मुश्किल हो, या exercise के बाद symptoms लगातार worsen हों।
Urgent Red Flags
Urgent medical assessment लें यदि bladder या bowel control में नई समस्या, saddle area numbness, तेजी से बढ़ती leg weakness, fever के साथ back pain, recent major trauma, unexplained weight loss, severe persistent night pain, या cancer/infection history के साथ नया back pain हो।
क्या केवल pain कम करना ही goal है?
नहीं। Real goal daily function बेहतर करना, stiffness कम करना, confidence से movement करना, recurrence कम करना और activity level वापस बढ़ाना है।
याद रखें
Mechanical low back pain बहुत common है और कई patients में सही exercise, activity modification और gradual recovery plan से improvement होता है। लेकिन हर back pain simple नहीं होता। यदि pain unusual है, neurological symptoms हैं, या red flags हैं, तो पहले clinical assessment जरूरी है।
इन्फोग्राफिक

Medical Disclaimer
यह सामग्री सामान्य health education के लिए है और व्यक्तिगत medical consultation, diagnosis या treatment का विकल्प नहीं है।
संदर्भ / References
Back pain के साथ सुन्नपन, कमजोरी या अन्य nerve-related concerns हों तो neurological assessment की जानकारी देखें। Devrati Clinic, Pratap Nagar, Jaipur में Dr Ashish Gupta की profile व consultation timings से visit plan करें। Exercise और mechanical pain के लिए जरूरत के अनुसार physiotherapy या orthopaedic advice लें। Emergency red flags में routine booking की प्रतीक्षा न करें।