बार-बार Painkiller लेने से Headache क्यों बढ़ सकता है?

लेखक / Author: Devrati Clinic Editorial Team
प्रकाशित / Published:

Neurology · Patient Resource

यह लेख सामान्य patient education के लिए है। अपने लक्षणों के लिए उचित medical assessment लें।

Migraine या recurrent headache में painkiller लेना स्वाभाविक है। समस्या तब हो सकती है जब acute headache medicines बहुत frequently इस्तेमाल होने लगें।

कुछ लोगों में इससे headache धीरे-धीरे अधिक frequent हो सकता है। इसे Medication-Overuse Headache (MOH) कहा जाता है।

यह कैसे होता है?

एक cycle बन सकती है:

Headache → Medicine → Temporary relief → फिर Headache → फिर Medicine

धीरे-धीरे headache days और medicine-use दोनों बढ़ सकते हैं।

यह patient की गलती नहीं है। अक्सर यह उस समय होता है जब underlying migraine पर्याप्त control में नहीं होती।

कितनी Medicine “बहुत ज्यादा” है?

यह medicine के प्रकार पर निर्भर करता है।

आम diagnostic thresholds में:

  • Simple analgesics/NSAIDs: लगभग 15 या अधिक दिन/माह
  • Triptans, opioids या combination painkillers: लगभग 10 या अधिक दिन/माह

का regular overuse concern पैदा कर सकता है।

लेकिन केवल संख्या देखकर diagnosis नहीं किया जाता। Headache pattern और medicine history दोनों देखी जाती हैं। MOH के diagnosis में पहले से headache disorder वाले व्यक्ति में headache कम से कम 15 दिन/माह होना और संबंधित acute medicines का overuse 3 महीने से अधिक समय तक होना भी देखा जाता है। ऊपर दी गई limits diagnosis समझाने के लिए हैं—इन्हें सुरक्षित medicine-use target न मानें। अलग-अलग medicines बदलकर लेने पर भी कुल medicine-use days महत्वपूर्ण हैं।

Warning signs

ध्यान दें यदि:

  • headache लगभग रोज होने लगा है
  • painkiller बार-बार चाहिए
  • पहले कम headache होते थे, अब frequency बढ़ रही है
  • medicine का effect कम समय रहता है
  • headache diary में acute medicines बहुत frequent दिख रही हैं

क्या करें?

1. Headache Diary रखें

Record करें:

  • headache days
  • medicine-use days
  • कौन-सी medicine ली
  • कितना benefit हुआ

2. केवल Painkiller बदलते न रहें

Repeated acute treatment underlying problem को solve नहीं करता।

3. Preventive treatment पर चर्चा करें

Frequent or disabling migraine में preventive strategy की जरूरत हो सकती है।

4. Medicine अचानक स्वयं बंद न करें

Withdrawal plan medicine के अनुसार अलग हो सकता है—विशेषकर opioids या कुछ combination medicines में।

Doctor-guided plan बेहतर है।

क्या इसका मतलब Painkiller लेना गलत है?

नहीं।

Acute medicines migraine treatment का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

Goal है:

सही medicine + सही timing + controlled frequency

न कि हर painkiller से डरना।

याद रखें

यदि आपको headache के लिए medicine बहुत बार लेनी पड़ रही है, तो केवल stronger painkiller खोजने की बजाय headache prevention के बारे में बात करें।

इन्फोग्राफिक

बार-बार Painkiller लेने से Headache क्यों बढ़ सकता है? — हिन्दी इन्फोग्राफिक, पृष्ठ 1

Medical Disclaimer

यह जानकारी सामान्य patient education के लिए है। Acute medicine limits और withdrawal strategy medicine-specific हो सकती हैं। Prescription medicine स्वयं शुरू, बंद या बदलें नहीं।

संदर्भ / References

बार-बार headache और painkiller use की समीक्षा के लिए headache consultation की जानकारी देखें। Devrati Clinic, Pratap Nagar, Jaipur में Dr Ashish Gupta की profile व consultation timings से visit plan करें। हर महीने headache और painkiller लेने वाले दिनों का record साथ लाएं।